6:29 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, दो की हालत गंभीर,चालक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदांयू 25 जुलाई।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी उझानी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सहावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रोशनलाल पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से कासगंज से बदायूं जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे उझानी में बरी बाइपास गुप्ता हॉस्पिटल के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर में रोशनलाल, उनकी पत्नी और साथ में बैठी हाथरस कला निवासी चन्द्रकली पत्नी प्रेमपाल घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी उझानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो महिलाओं को कासगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित रोशनलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस