5:23 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव क्षेत्र में होगा ज्योति कलश यात्रा का भ्रमण

कुंवर गांव

कुंवरगांव बदांयू । शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा रविवार को बदायूं क्षेत्र से होते हुए नगर कुंवरगांव पहुंचेगी। परिवाचक पूत्तूलाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य अखण्ड ज्योति के दिव्य प्रकाश एवं पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन, घर-घर तथा गायत्री परिवार के केंद्रों और संस्थानों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अखण्ड ज्योति एवं परम वंदनीय माता जी के दिव्य अवतरण के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जाने वाले शताब्दी वर्ष की तैयारियों के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।

ज्योति कलश यात्रा के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए गायत्री परिवार कुंवरगांव के सभी समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस