8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- तहसील से लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में दर्दनाक मौत

बदायूं

तहसील से लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में दर्दनाक मौत, जमीनी विवाद की पैरवी के लिए गए थे बिसौली

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-बरेली रेलमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरियारी गांव के पास सोमवार रात हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान राधेश्याम शर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राधेश्याम शर्मा सोमवार दोपहर साइकिल से बिसौली तहसील गए थे, जहां वह जमीनी विवाद से जुड़े एक मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे। देर शाम तहसील से घर लौटते समय गुरियारी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना दी कि गुरियारी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राधेश्याम शर्मा के रूप में की।
मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि उनके ताऊ जमीनी विवाद के मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार चिंतित हो गया था। बाद में पुलिस से हादसे की सूचना मिली।
बिसौली कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.