पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार ‘अक्कू’ रस्तोगी के निधन पर कुंवरगांव स्वर्णकार समाज ने जताया शोक
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। बिसौली के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार ‘अक्कू’ रस्तोगी के सोमवार को आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्णकार समाज के लोगों ने कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार ‘अक्कू’ रस्तोगी एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में नगर अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है।
नगर के सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर एवं स्वर्णकार समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले:
नवल किशोर रस्तोगी सुरेश चंद्र रस्तोगी , प्रमोद कुमार रस्तोगी, प्रवीण कुमार रस्तोगी, अनुज रस्तोगी , राहुल रस्तोगी, अमन रस्तोगी,तेजन रस्तोगी, मयंक रस्तोगी, ध्रुव रस्तोगी, वंश रस्तोगी, शिवाय रस्तोगी,
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

