उझानी में रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी।
उझानी-बदांयू 18 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के पास रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने से शनिवार को सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार बसोमा गांव के अंडरपास से लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में 35 वर्षीय एक युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आसपास के थानों में सूचना दी गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

