4:06 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, रोडवेज बस का चालान, 62 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, रोडवेज बस का चालान, 62 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई

बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को व्यापक कार्रवाई की।

प्रवर्तन टीम ने परिवहन निगम की पीतल नगरी डिपो की एक रोडवेज बस का चालान किया। बस चालक पर बार-बार बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने, अन्य वाहनों को साइड न देने, बीच सड़क पर सवारी चढ़ाने-उतारने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा गलत तरीके से वाहन संचालन करने के आरोप में कार्रवाई की गई।

इसके अलावा अभियान के दौरान 62 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए। यह कार्रवाई रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा रिफ्लेक्टर सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में की गई।

प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हेडलाइन

🚨 सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, रोडवेज बस समेत 62 वाहनों के चालान

विज्ञापन एक्सप्रेस