11:09 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

जल है तो कल है: एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में दिलाई ‘कैच द रेन’ अभियान की शपथ

🟡🔴 BADAUN EXPRESS NEWS 🔴🟡

बदायूं

जल है तो कल है: एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में दिलाई ‘कैच द रेन’ अभियान की शपथ

केशव गुप्ता

बदायूं, 17 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बदायूं पुलिस ने जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण करे तथा पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प ले। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपाय अपनाने और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्दू सहित पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया। पुलिस विभाग ने संदेश दिया कि “जल बचाना केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”

विज्ञापन एक्सप्रेस