।
उझानी-बदांयू 16 जुलाई।
थाना उझानी क्षेत्र के वरसुआ निवासी जगपाल पुत्र स्व. उदयपाल 20 जून को दोपहर करीब 3 बजे खेत से घर आ रहे थे। तभी वगिया मंदिर के पास वरामयखेड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्लेटिना बाइक के चालक महेन्द्र पुत्र मटरू निवासी राजपुर गवरा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों देवेपाल पुत्र धनपाल व सुनील पुत्र उदयपाल ने वाहन का नंबर नोट किया। हादसे के बाद चालक व एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
पीड़ित के बेटे निर्दोष की तहरीर पर कोतवाली उझानी में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

