।
उझानी-बदांयू 16 जुलाई।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला में बीते दिवस तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम सरायसवाले निवासी ओमकार सिंह ने तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे उनका लड़का आशीष पुत्र ओमकार बाइक से चचेरे भाई सुमित पुत्र चोबासिंह को पीछे बैठाकर राधेलाल इंटर कॉलेज कछला से पढ़कर लौट रहा था।
कॉलेज गेट पर ही उझानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक सुनील पुत्र चुन्नीलाल निवासी ज्योरा पारवाला थाना मुजरिया ने गलत दिशा में आकर लापरवाही से टक्कर मार दी।
हादसे में आशीष और सुमित गंभीर घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सुमित को हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

