।
बदांयू 16 जुलाई।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने सनातन धर्म के प्रति आस्था और संगठन विस्तार को देखते हुए बदायूं निवासी प्रिंस सक्सेना को न्यास का मंडल महासचिव नियुक्त किया है।
न्यास द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार परम पूज्य दिनेश फलाहारी जी महाराज की सहमति से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने यह नियुक्ति की है। पत्र में कहा गया है कि प्रिंस सक्सेना के संगठन से जुड़ने से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे सनातनी हिन्दुओं को बल मिलेगा।
न्यास ने प्रिंस सक्सेना को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी है। नियुक्ति-पत्र में विश्वास जताया गया है कि वे अपने ज्ञान और ऊर्जा से न्यास के सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

