बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी
बदायूं : आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।
डॉ. राठौर ने बताया कि यह सुविधा स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं विभिन्न सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण करा लें। घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र 47043, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं से संपर्क कर सकते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

