2:42 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज के व्यापारी से मारपीट, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट

बदांयू 21 जुलाई।

दातागंज निवासी व्यापारी महावीर सिंह पुत्र बृजपाल सिंह ने चेन्नई की एक फर्म के प्रबंधक करन ठक्कर समेत 4 लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार 15 जून 2026 को चेन्नई पुलिस महावीर सिंह को एक पुराने केस में ट्रांजिट रिमांड पर बदायूं लाई थी, लेकिन न्यायालय ने रिमांड खारिज कर दिया था। आरोप है कि 15 जून की शाम करीब 8 बजे जब वह जिला अस्पताल से रोडवेज की तरफ जा रहे थे तो रजिस्ट्री कार्यालय के पास बिजली ट्रांसफार्मर के पास करन ठक्कर और 3 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने 17 जून को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई न होने पर 19 जून को मेडिकल कराकर 4 जुलाई को न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.