राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ एवं एन.एम.एस.एन. दास पी.जी. कॉलेज, बदायूँ के भौतिक विज्ञान विभागों के मध्य शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को प्रोत्साहित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के मध्य शिक्षण, अनुसंधान, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग एवं संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा दास पी.जी. कॉलेज की ओर से प्रो. आशीष सक्सेना इस एमओयू का समन्वयन करेंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना एवं दास पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रशांत कोहली ने इस एमओयू को शैक्षिणक एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक और कदम बताया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com