2:02 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गरजे किसान, डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के तहत बदायूं में गरजे किसान, डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

बदायूं, 21 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। एडीएम प्रशासन द्वारा किसानों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और बरसात के बीच डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अंततः जिलाधिकारी स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आए और किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से मालवीय आवास गृह परिसर में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र होने लगे। बारिश के बावजूद किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने, उर्वरकों पर लगाए गए प्रतिबंधों तथा भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे उठाते हुए सरकार की आलोचना की।

उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा करते हुए कहा कि निहत्थे लोगों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने जिले के स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि तहसीलों और बिजली विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है तथा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं भूमि संबंधी अभिलेखों में आ रही गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाया और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देश मिलते ही बदायूं के किसान भी दिल्ली कूच करेंगे।

प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, नाथू सिंह यादव, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, चंद्र मोहन वर्मा, हारून गौश, महिपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मास्टर प्रेमपाल सिंह, चौधरी रमेश सिंह, चौधरी ऋषभ सिंह, हेमंत नगर, भगवान सिंह मौर्य, तेजपाल मौर्य, युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल यादव, बृजपाल प्रजाप

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.