5:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आर्य संस्कार शाला गुरुकुल की प्रतियोगिताओं का तीसरा दिन, बच्चों ने 30 मिनट में बनाए सुंदर चित्र

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विजेताओं को बाद में किया जाएगा सम्मानित

बिल्सी।
तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में आर्य समाज के तत्वावधान में संचालित आर्य संस्कार शाला गुरुकुल में चल रही प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित 30 मिनट में विभिन्न विषयों पर सुंदर चित्र एवं आलेख तैयार किए।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा का विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा उन्हें एक विशेष समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन आचार्या तृप्ति आर्य एवं कु. तानिया आर्य ने किया।

आचार्य संजीव रूप ने बताया कि गुरुकुल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता देखने के लिए परौली से रामगोपाल शर्मा, शिखा शर्मा एवं कु. धर्मिष्ठा भी पहुंचे। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने अतिथियों को चार पौधे एवं ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.