9:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे हैं बाइक सवारो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे हैं बाइक सवारो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
वजीरगंज बदायूं !
रविवार की सुबह वगरेन आवला मार्ग पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं बाइक सवरों को अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बुआ भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बारीपुरा चौराहे पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया बाइक सवार सत्यम 20 पुत्र शिवराज माहेश्वरी देवी 40 वर्ष और मनु सिंह बाइक से खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे थे की अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने वाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें महेश्वरी देवी और बाइक चालक सत्यम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घायल मनु को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया थाना पुलिस हादसे की तहकीकात में जूटी हुई है!

विज्ञापन एक्सप्रेस