12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिनावर- पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र तीसरे दिन गिरफ्तार

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में अपने ही पिता की हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या की थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार तीसरे दिन उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस