सप्ताह में 5 दिन चलेंगी 55 फेरे, 17 कोचों के साथ यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।
बदांयू 13 जुलाई।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 16 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक चलेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के समय और ठहराव सहित अन्य सभी जानकारियां पहले की तरह ही रहेंगी।
भीड़भाड़ वाले दिनों में यात्रियों को अतिरिक्त बोगियों और बढ़े हुए फेरों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों और यात्रा सीजन को देखते हुए लिया गया यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

