वजीरगंज (बदायूं):- बेसिक शिक्षा परिषद एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मध्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेतन खातों को लेकर एम ओ यू साइन हुआ है इसके तहत वजीरगंज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच मैनेजर शाह अहमद विकास खंड वजीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी के साथ विकास क्षेत्र के समस्त अध्यापकों के साथ वेतन खातों के संबंध में ग्रीन हाउस वजीरगंज में मीटिंग आयोजित की और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा वेतन खातों पर दिए जाने वाले लाभ को विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव शर्मा राष्ट्रीय सचिव टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं एवं खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज दिलीप कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर रितेश प्रसाद श्रीवास्तव रीजनल मैनेजर अजीत कुमार श्रीवास्तव चीफ़ मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा मैनेजर बैंक के अधिकारियों द्वारा इस योजना के बारे में प्रकाश डाला गया और आश्वासन दिया गया की अध्यापकों के साथ बैंक हमेशा खड़ा रहेगा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा बैंक में जाने पर शिक्षकों के साथ अच्छे एवं सम्मान पूर्वक व्यवहार के लिए बैंक के आर एम साहब से अनुरोध किया गया मंत्री सलमान खान द्वारा शाखा प्रबंधक से विकास क्षेत्र वजीरगंज के अध्यापकों को बिना लाइन में लगे उनके कार्यों को तत्काल रूप से निस्तारित कराया जाए इस पर बैंक मैनेजर द्वारा आश्वासन दिया गया। विकास क्षेत्र के अध्यक्ष विनेश कुमार मिश्रा मंत्री सलमान खान कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा महिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह संयुक्त मंत्री म्याऊं उजैर अहमद प्रचार मंत्री जगत वैभव श्रोत्री अध्यक्ष चरन सिंह एवं वजीरगंज के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे इस अवसर पर शाखा प्रबंधक में समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वजीरगंज शाखा प्रबंधक शाह अहमद का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

