1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने लिया जायजा

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिसौली। आगामी सावन कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद बिसौली पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए तथा 24 घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, शुद्ध पेयजल, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अबरार अहमद ने कहा कि यदि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो नगर पालिका की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, सफाई नायक राजेश बाबू, अजय कुमार, विक्रम, शिवम सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस