12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

बदांयू 14 जुलाई।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर शाह गांव में एक विवाहिता दिपेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, दिपेश की शादी करीब 1 साल पहले बृजेश उर्फ वीरेश से हुई थी। सोमवार को तबीयत बिगड़ने की बात कहकर ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए।

मृतका के चाचा महावीर ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस