12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में तपती दोपहर में राहत की सौगात, शुरू हुआ ‘जायंट्स स्टार्स वाटर प्वाइंट

राहगीरों को 24 घंटे मिलेगा शीतल एवं स्वच्छ पेयजल

बिसौली (बदायूं)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सामाजिक सेवा की एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक के समीप आमजन की सुविधा के लिए ‘जायंट्स स्टार्स वाटर प्वाइंट’ की शुरुआत की है। अब इस वाटर प्वाइंट से राहगीरों, रेहड़ी-पटरी व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को 24 घंटे स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध होगा।

बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी (सेंट्रल कमेटी मेंबर, GWF) ने फीता काटकर फिल्टर्ड वाटर कूलर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा देते हैं।”

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जायंट्स ग्रुप समाजहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इस सेवा प्रकल्प को साकार करने में डॉ. गुंजन वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, निशांत गोयल, हर्ष रस्तोगी, दीपक वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस