बिसौली।
इनरव्हील क्लब के नवीन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मधु आई हॉस्पिटल में सुंदरकांड पाठ एवं श्रीराम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की।
सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन के उपरांत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्लब सदस्याओं ने सामूहिक रूप से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवनियुक्त अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इनरव्हील क्लब केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, मित्रता और संवेदनशीलता का सशक्त मंच है। वहीं क्लब की सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर संयोगिता गर्ग, कृष्णा गुप्ता, संगीता रस्तोगी, लता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नमिता गर्ग, अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, मधु शर्मा, अनुपम शर्मा सहित क्लब की सदस्याओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

