7:29 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

रोटरी क्लब बिसौली के सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

बिसौली। रोटरी क्लब बिसौली के वरिष्ठतम चार्टर सदस्य रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को बरेली में आयोजित रोटरी मंडल 311 के यशोत्सव में मंडल का सर्वोच्च सम्मान ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें रोटरी के प्रति उनके विशेष समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए दिया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजेन विद्यार्थी ने समारोह के दौरान प्रदान किया। कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 400 रोटेरियनों ने भाग लिया।

रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर रोटरी क्लब बिसौली के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, डॉ. प्रवीण शर्मा, संदीप रस्तोगी, देवेंद्र चौहान सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस