बिसौली में भाकियू (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष नजरबंद, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन घर पर ही सौंपा
बदायूं/बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि उन्हें और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया, जिससे वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज एवं कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली को सौंपने नहीं जा सके।
रामलखन यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार बिसौली और कोतवाल बिसौली ने ग्राम निजरा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और किसानों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। उनका कहना था कि “छात्रों और किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।”
ज्ञापन के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयपाल, जिला सचिव रामचंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद, ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल, ग्राम अध्यक्ष सिरतोला बाबूराम, वीर सिंह, वीरपाल, प्रवेश, चंद्रपाल सिंह, नेकपाल, सुनील यादव, वंटी सिंह, विपिन यादव सहित अनेक किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
