6:29 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

समाधान दिवस पर एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सुनीं जनसमस्याएँ

थाना बिसौली में फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूँ। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना बिसौली पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का विधिक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को न्याय मिल सके। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया तथा उसे अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कमलेश कुमार मिश्र सहित थाना पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस