5:24 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार में अतुल पटेल बदायूं विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत

सिलहरी से पी एस पटेल की रिपोर्ट

अतुल पटेल को
समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बदायूं विधानसभा में नया दायित्व सौंपते हुए सिहलरी निवासी अतुल पटेल को बदायूं विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अतुल पटेल को समाजवादी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय और सैफई परिवार के करीबी नेताओं में माना जाता है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार अतुल पटेल को 15 दिनों के भीतर विधानसभा कार्यकारिणी का गठन कर जिला अध्यक्ष से अनुमोदन कराना होगा। साथ ही प्रत्येक माह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने, विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय संचालित करने, वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद गांव पहचे
गांव में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
इस मौके पर गांव गुरुपुरी विनायक,बरातेगदार,सनाय,दहेमी,मोगर,बाबट आदि गांवों के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस