बदायूं
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले– युवाओं का भविष्य सर्वोपरि, देशहित में लिया फैसला
केशव गुप्ता
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से उनका मन बेहद दुखी है और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का विषय है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने चार दशकों से अधिक समय शिक्षा और छात्रों के हित में कार्य किया है। उन्होंने NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई और अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित करने और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि देश की युवा शक्ति किसी भी भ्रम का शिकार न हो और विद्यार्थियों का भविष्य कानूनी विवादों में न उलझे।
त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी वे देश, ओडिशा की जनता तथा युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
