10:22 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेन्द्र सिंह पुत्र जगपाल सिंह, निवासी ग्राम भीमपुर दोस्तपुर, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। अभियुक्त का सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
इस संबंध में थाना जरीफनगर में मु.अ.सं. 214/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जरीफनगर पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस