बदायूं। अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन (शिक्षा) मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय “देर आए, दुरुस्त आए” की कहावत को चरितार्थ करता है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला देशभर में आंदोलन कर रहे युवाओं, छात्र-छात्राओं के जनआक्रोश का परिणाम है। उनके अनुसार छात्रों की आवाज़ और लगातार उठ रही मांगों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मामले के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया।
अजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समस्या के शीघ्र समाधान और छात्रों के हितों की रक्षा के निर्देशों के बाद शिक्षा मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे और भविष्य में किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को अब ऐसी पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए, जिससे छात्रों और अभिभावकों का विश्वास फिर से मजबूत हो सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
