बदायूं
मुजरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ईको कार की
टक्कर से महिला की मौके पर मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रही महिला की तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सेमरा बनवीरपुर की निवासी थीं। वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही ईको कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
