बदायूं
सम्मान के साथ दी गई विदाई: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को एएसपी ग्रामीण ने किया सम्मानित
केशव गुप्ता
बदायूँ। जनपद बदायूँ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक श्री रामवीर सिंह के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का सेवा परिचय पढ़कर उनके लंबे, अनुशासित एवं सराहनीय पुलिस सेवाकाल की प्रशंसा की गई। डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस परिवार की ओर से श्री रामवीर सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के परिजन, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएँ दीं।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
