बदायूं
वांछित दो अभियुक्त जरीफनगर पुलिस के हत्थे चढ़े, न्यायालय में किया गया पेश
केशव गुप्ता
बदायूँ, 01 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना जरीफनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 206/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 109(1) एवं 3(5) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रिंकू पुत्र रामेश्वर एवं कमलेश पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम कादरचौक, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को थाना जरीफनगर के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
