बदायूं
बदायूँ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने दो निरीक्षकों के किए तबादले
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनहित में दो निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बिनावर निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को स्थानांतरित कर पुलिस लाइन बदायूँ भेजा गया है। वहीं डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को प्रभारी निरीक्षक बिनावर के पद पर तैनात किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना उपलब्ध कराई जाए। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com