6:06 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

लोनी हत्या कांड में लापरवाही पर बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और दरोगा निलंबित

बदायूं

लोनी हत्या कांड में लापरवाही पर बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और दरोगा निलंबित

केशव गुप्ता

बदायूं, 4 अगस्त। गाजियाबाद के थाना लोनी में दर्ज हत्या के मुकदमे के वांछित आरोपी की थाना बिनावर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी से जुड़े प्रकरण में बदायूं पुलिस विभाग ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। विस्तृत जांच में दो और पुलिस अधिकारियों को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले की प्रारंभिक जांच पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूं को सौंपी गई थी। जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था, जबकि प्रभारी निरीक्षक बिनावर को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूं द्वारा की गई विस्तृत जांच में थाना फैजगंज बेहटा पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार तथा थाना मूसाझाग पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को भी दोषी पाया गया। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग ने बताया कि पूरे प्रकरण में विभागीय कार्रवाई जारी है तथा जांच के आधार पर आगे भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस