9:22 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने फिर जोड़े रिश्ते, आपसी सहमति से दो परिवारों में हुआ समझौता

बदायूं

बदायूं पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने फिर जोड़े रिश्ते, आपसी सहमति से दो परिवारों में हुआ समझौता

केशव गुप्ता

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र एक बार फिर टूटते रिश्तों को जोड़ने का माध्यम बना। बुधवार को आयोजित काउंसलिंग सत्र में आपसी कलह और मतभेद के कारण बिखरने की कगार पर पहुंचे परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें सुलझाने का प्रयास किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर गिरधारी सिंह राठौर, भीमसेन सागर, मधु गौतम, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, एस.डी. शर्मा एवं अशोक खुराना की मौजूदगी में महिला हेड कांस्टेबल कुमुद (प्रभारी), महिला कांस्टेबल राखी, संध्या, स्वाति और डॉली सहित पुलिस टीम ने कुल 49 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की।
काउंसलिंग के दौरान 32 मामलों में विस्तृत सुनवाई की गई, जबकि दो परिवारों के बीच आपसी समझौता कराकर उनके रिश्तों को नई शुरुआत दिलाई गई। इसके अलावा 10 मामलों का निस्तारण (निरस्तीकरण) किया गया तथा शेष मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर संबंधित पक्षों को बुलाया गया।
समझौता होने वाले परिवारों को काउंसलरों एवं पुलिस टीम ने उनके सुखद, शांतिपूर्ण और उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। बदायूं पुलिस ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य संवाद और आपसी समझ के माध्यम से टूटते रिश्तों को बचाना तथा परिवारों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस