बदायूं
कादरचौक पुलिस की शांति व्यवस्था पर सख्ती, शांति भंग के आरोप में चार लोगों का चालान
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने बुधवार को शांति भंग की आशंका में चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई के अंतर्गत मोहन पुत्र राधेश्याम, बोबी पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम कूरखेड़ा, सोनू पुत्र पन्नालाल निवासी कस्बा एवं थाना कादरचौक तथा सकील पुत्र सहजाद निवासी ग्राम रमजानपुर, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया।
चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
