बदायूं
अलापुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए रामकिशन पुत्र दुर्गपाल, निवासी ग्राम जगत, को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
