8:30 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, उसावां पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, उसावां पुलिस की कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ग्राम फतेहगढ़ निवासी फक्कन पुत्र रामशरण सक्सेना (45 वर्ष) को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई थाना उसावां पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें एसओ राजेश सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार और हेड कांस्टेबल आदेश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस