8:31 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शेर मोहम्मद पुत्र गौस मोहम्मद, निवासी ग्राम तखौरा, को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमा संख्या 265/2023 के वाद संख्या 1769/2024 में धारा 323, 324, 325, 504 एवं 506 आईपीसी के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस