8:30 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

सिटोली में गंगा कटान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बदायूं

सिटोली में गंगा कटान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

केशव गुप्ता

दातागंज। दातागंज उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को उसहैत क्षेत्र के ग्राम सिटोली में गंगा नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से कटान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान रोकने के लिए आवश्यक सभी एहतियाती एवं सुरक्षात्मक उपाय समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो।
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि गंगा कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस