बदायूं
सहसवान में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
केशव गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सहसवान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा के नेतृत्व में सहसवान नगर की नई टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में नगर एवं जनपद भर से बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान, युवा नेता अनुज माहेश्वरी, बिल्सी के कवि सुवीन माहेश्वरी, राजीव असावा, राहुल माहेश्वरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। व्यापारी की हर समस्या का समाधान कराने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हर समय उसके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन संगठन की मजबूती और व्यापारी एकता के संदेश के साथ हुआ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
