9:26 am Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया बदायूं-बरेली बॉर्डर मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया बदायूं-बरेली बॉर्डर मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केशव गुप्ता

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन चौराहा से लेकर बदायूं-बरेली बॉर्डर मार्ग तथा कांवड़ केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान एडीएम (ई) अरुण कुमार, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, थाना प्रभारी बिनावर नीरज मलिक सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस