7:27 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां में कांवड़ मार्ग का एचटीयू प्रभारी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सेवा और सतर्कता के निर्देश

बदायूं

उसावां में कांवड़ मार्ग का एचटीयू प्रभारी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सेवा और सतर्कता के निर्देश

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना उसावां क्षेत्र में एचटीयू प्रभारी एवं कांवड़ मार्ग सेक्टर प्रभारी उदयवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमएफ हाईवे पर स्थित पुलिस सहायता बूथ, अकबरपुर तिराहा, मुख्य चौराहा, गूरा बाईपास तिराहा और काली मंदिर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का भी निरीक्षण किया गया।
सेक्टर प्रभारी उदयवीर सिंह ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र एवं सेवा भाव से व्यवहार करें तथा उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस