बदायूं
बिल्सी पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मोहित कुमार सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी ग्राम बैन, थाना बिल्सी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वह मु.अ.सं. 308/2026 में धारा 109/115(2)/352/117(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। इससे पहले इसी मामले में केहर सिंह और उदय प्रताप सिंह को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

