बदायूं
जरीफनगर पुलिस ने गोवंश की मौत के मामले में वांछित आरोपी को भाले समेत दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशु की मौत के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक भाला भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को ग्राम आंतर में एक गोवंशीय सांड को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाला मारकर घायल किया गया था। गंभीर चोट लगने के कारण सांड की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 धारा 325 बीएनएस, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 3/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य संकलन के आधार पर वीरपाल पुत्र सोनपाल प्रजापति निवासी ग्राम आंतर की मढ़ैया, थाना जरीफनगर का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक भाला बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

