4:49 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -अस्पताल भी नहीं सुरक्षित! नकाबपोश बदमाशों ने ब्लड बैंक के पास डॉक्टर को लूटा

बदांयू -अस्पताल भी नहीं सुरक्षित! नकाबपोश बदमाशों ने ब्लड बैंक के पास डॉक्टर को लूटा।

बदांयू 8 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के अंदर ही दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई।

शनिवार को ब्लड बैंक में संविदा पर तैनात डॉ. विकास शर्मा मोर्चरी के पास खड़े थे। तभी दो नकाबपोश युवक आए और चाकू दिखाकर धमकाया। बदमाश डॉक्टर से 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना होते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
लेकिन सवाल ये है कि जब अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर ही लूट हो जाए तो आम जनता कहां सुरक्षित है ? फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस