सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक, दो किसानों के नलकूपों से हजारों का सामान चोरी
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने गुरुपुरी विनायक गांव में दो अलग-अलग किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चोर नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाएं क्षेत्रीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
पीड़ित किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
