जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —–
आज गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने समाज में क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।रैली के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए टीबी के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में इसके बारे में सही जानकारी प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की शिक्षिकाएँ अवनीशा वर्मा एवं इति अधिकारी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए अभियान के उद्देश्यों एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।एनसीसी कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे आगे भी समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य में सक्रिय योगदान देती रहेंगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
