7:17 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

नगर पंचायत उसावा में कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बदायूं

नगर पंचायत उसावा में कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

केशव गुप्ता

उसावा (बदायूं)। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से नगर पंचायत उसावा द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही शिविर में कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा की व्यवस्थाओं का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। नगर पंचायत द्वारा शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी से शिवभक्तों की सेवा में सहयोग करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल प्रताप सिंह, श्री कृष्ण गुप्ता, वार्ड संख्या-9 के सभासद पवन गुप्ता, सभासद प्रेमपाल, ओमेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कांवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण और उत्साह का माहौल बना रहा। नगरवासियों ने भी कांवड़ सेवा शिविर की पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से सराहनीय कदम बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस